24 अक्टूबर 2014 - 19:45
सीरिया, घायल आतंकियों का उपचार, इस्राईल में!

ज़ायोनी सैनिकों ने कुछ घायल आतंकियों को इस्राईल के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

ज़ायोनी सैनिकों ने कुछ घायल आतंकियों को इस्राईल के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
ज़ायोनी वेबसाइट वल्लाम की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईली सेना ने सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों के समर्थन को जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को कुछ घायल आतंकियों को उपचार के लिए जलील क्षेत्र के नहारिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इस वेबसाइट का कहना था है कि केवल इस अस्पताल ने 404 सीरिया में सक्रिय सशस्त्र लोगों का उपचार किया है। इससे पूर्व ज़ायोनी संचार माध्यमों ने भी स्वीकार किया था कि सीरिया में सक्रिय सशस्त्र लोगों को उपचार के लिए नहारिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व मीडिया में यह भी समाचार आये थे कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री नितिन याहू ने इस्राईल के अस्पतालों में भर्ती सीरिया के घायल सशस्त्र आतंकियों को देखने गये थे।
राजनैतिक टीकाकारों का कहना है कि ज़ायोनी शासन इन आतंकियों के उपचार के बदले, सीरिया की सुरक्षा सूचनाएं प्राप्त करते हैं और इसके बदले में उन्हें भारी भरकम पैसे भी दिये जाते हैं। कुछ सूत्रों कहना है कि सीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन इस्राईल के लिए जासूसी भी करते हैं।